कर्नाटक में दिव्यांग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
कर्नाटक से काफी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. दरअसल कर्नाटक के हावेरी जिले से दिव्यांग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, इस बात की जानकारी पुलिस के सूत्रों से मिली है.
हावेरी, 1 जून : कर्नाटक (Karnataka) से काफी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. दरअसल कर्नाटक के हावेरी जिले से दिव्यांग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, इस बात की जानकारी पुलिस के सूत्रों से मिली है.
ये घटना हनागल शहर के पास एक गांव की है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश शुरू कर दी है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान परशुराम मदीवलारा के रूप में हुई है, और दूसरा आरोपी यशवंत फरार है. यह भी पढ़ें : रघुवर सरकार के पांच मंत्रियों की संपत्ति की जांच भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो के हवाले
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. आदुर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है वहीं इस मामले में अभी और जानकारी सामने आना बाकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2022 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

