बलिया में दलित किशोरी के साथ मनचलों ने किया सामूहिक बलात्कार
बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दलित किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है.
बलिया: बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दलित किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है. रसड़ा कोतवाली के प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने शनिवार को बताया कि 17 वर्षीया किशोरी एक अक्टूबर की रात शौच के लिये गई थी तभी राजेश कुमार और एक अज्ञात युवक ने उसके साथ बलात्कार किया.
उन्होंने बताया कि किशोरी की शिकायत पर शुक्रवार को राजेश और एक अज्ञात युवक के विरुद्ध भारतीय दंड विधान और पॉस्को एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2018 01:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

