Gang Rape Case: यूपी में नाबालिग दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 5 गिरफ्तार
यहां एक दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में 19 साल के एक युवक को परिवार के चार सदस्यों के साथ गिरफ्तार किया गया है. युवक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था जबकि घटना शनिवार की रात की है.
रामपुर (यूपी), 24 अगस्त : यहां एक दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) करने के आरोप में 19 साल के एक युवक को परिवार के चार सदस्यों के साथ गिरफ्तार किया गया है. युवक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था जबकि घटना शनिवार की रात की है. आरोपी एक पूर्व ग्राम प्रधान के परिवार से हैं और एक अलग समुदाय से हैं. प्राथमिकी में नामजद लोगों में पूर्व प्रधान का बेटा और एक मेडिकल छात्र भी शामिल है जो हाल ही में रूस से लौटा था.
पुलिस ने कहा कि रविवार को लड़की के पिता थाने आए और आरोप लगाया कि एक रात पहले पांच लोगों ने उसके घर में घुसकर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया. पुलिस ने कहा, रविवार की सुबह किशोरी अपने घर के बाहर बेहोशी की हालत में मिली. फिर उसने अपने परिवार को कथित यौन उत्पीड़न के बारे में बताया. पुलिस ने दावा किया कि शुरुआती जांच के अनुसार, 14 वर्षीय लड़की गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के साथ रिलेशन में थी. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: मथुरा में रहस्यमयी बुखार से 5 बच्चों समेत 6 की मौत, जांच जारी
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "उसे रामपुर की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है." रामपुर के एसपी अंकित मित्तल ने कहा कि लड़की की मेडिकल जांच में उसके शरीर पर कोई चोट नहीं पाई गई, लेकिन पीड़िता के पिता की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2021 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

