देश

गणेश गोदियाल उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त, हरीश रावत संभालेंगे चुनाव प्रचार समिति की कमान

नेशनल कांग्रेस (Indian National Congress) ने गणेश गोदियाल (Uttrakhand Congress President Ganesh Godiyal) को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना है. गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal) उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे जबकि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति की कमान सौंपी गई है.

गणेश गोदियाल उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त, हरीश रावत संभालेंगे चुनाव प्रचार समिति की कमान
Ganesh Godiyal (Pic, Twitter)

नेशनल कांग्रेस (Indian National Congress) ने गणेश गोदियाल (Uttrakhand Congress President Ganesh Godiyal) को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना है. गणेश गोदियाल (Ganesh Godiyal) उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे जबकि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति की कमान सौंपी गई है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रीतम सिंह को विधायक दल का नेता भी नियुक्त किया जो इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे.

वहीं कांग्रेस ने 72 वर्षीय हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाने के साथ ही उनके करीबी माने जाने वाले गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी है. कांग्रेस ने गोदियाल को अध्यक्ष बनाने के साथ ही जीत राम, भुवन कापड़ी, तिलक राज बेहड और रंजीत रावत को उत्तराखंड इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.

 

इसके अलावा आर्येंद्र शर्मा को उत्तराखंड कांग्रेस का कोषाध्यक्ष बनाया गया है. प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप टम्टा को चुनाव प्रचार समिति का उपाध्यक्ष और दिनेश अग्रवाल को इसका संयोजक बनाया गया है.

कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव की अगुवाई में कोर कमेटी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में समन्वय समिति, पूर्व मंत्री नवप्रभात की अगुवाई में घोषणापत्र समिति, प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में चुनाव प्रबंधन समिति, सुमित हृद्येश की अध्यक्षता में प्रचार समिति और कुछ अन्य समितियां गठित की गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2021 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).