देश

गांधी जयंती 2018: दो अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जा सकतें है बापू के सेवाग्राम आश्रम

दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है. इस खास अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में कहा जा रहा है कि वे उस दिन महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सेवाग्राम आश्रम जा सकते हैं

गांधी जयंती 2018: दो अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जा सकतें है बापू के सेवाग्राम आश्रम
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Photo Credits: PTI

नई दिल्ली: दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है. इस खास अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में कहा जा रहा है कि वे उस दिन महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सेवाग्राम आश्रम जा सकते हैं जहां कभी महात्मा गांधी रहे थे. पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है और उसकी घोषणा दिल्ली से की जाएगी.

सूत्रों ने कहा, ‘‘उस दिन सेवाग्राम में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होने की संभावना है. ’’सेवाग्राम गांव वर्धा से करीब आठ किलोमीटर दूर है. आश्रम के समीप एक संग्रहालय है जहां देश के स्वतंत्रता आंदोलन के स्मृति अवशेष संजोकर रखे गये हैं. यह भी पढ़े: नोबेल पुरस्कार समारोह शुरू, इस बार नहीं दिया जाएगा साहित्य का नोबेल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी द्वारा बापू के सेवाग्राम आश्रम जाने को लेकर महाराष्ट्र के कई नेता पिछले दो से तीन दिन पहले से ही वर्धा में पहुंचे हुए है और राहुल गांधी के आने को लेकर तैयारियां जोर शोर से शुरू है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2018 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).