G20 Summit: 8-10 सितंबर तक ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस पर रोक, क्लाउड किचन रहेंगे बंद; लोगों के आने-जाने पर ये है नियम

दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) आयोजित हो रहा है. यह सम्मलेन भारत के लिए कई मायनों में खास है. इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

G20 Summit 2023 | PTI

नई दिल्ली:  दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) आयोजित हो रहा है. यह सम्मलेन भारत के लिए कई मायनों में खास है. इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. जी-20 सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली जिले में तीन दिनों तक ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस बंद रहेगी. सिर्फ दवाओं को ऑनलाइन मंगाया जा सकेगा. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान नई दिल्ली जिले में दवाओं को छोड़कर सभी ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं पर रोक रहेगी. G20 Summit 2023: वैश्विक नेताओं की मेजबानी के लिए तैयार है दिल्ली, सुरक्षा से लेकर स्वाद तक... ऐसी हैं तैयारियां.

विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एस. एस. यादव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जी20 को लेकर 25 अगस्त को पुलिस द्वारा जारी यातायात परामर्श में कोई बदलाव नहीं किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘आवश्यक सेवाएं जैसे डाक और चिकित्सा सेवाएं, मेडिकल जांच के लिए नमूना एकत्र करने की नयी दिल्ली में अनुमति होगी. जिले में कमर्शियल गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी. ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं की अनुमति नहीं होगी लेकिन दवाओं की डिलीवरी की जा सकेगी.’’

उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं के लिए दी गई वैध अनुमतियों का ‘सम्मान’ किया जाएगा. वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि ‘उच्चतम न्यायालय स्टेशन’ को छोड़कर मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी. उन्होंने कहा, ‘‘वीआईपी आवाजाही और सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण स्टेशनों पर 10-15 मिनट के लिए गेट बंद हो सकते हैं. लेकिन प्रगति मैदान (उच्चतम न्यायालय) के अलावा अन्य स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी.’’

यादव ने कहा कि जिन लोगों ने नयी दिल्ली जिले में होटल बुक किए हैं, जो हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन से आ-जा रहे हैं, उन्हें यात्रा करने की अनुमति होगी. हालांकि मांगने पर उन्हें अपनी टिकट, बुकिंग की जानकारी आदि वैध दस्तावेज दिखाने होंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण 10-15 मिनट की देरी हो सकती है लेकिन उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाएगी.’’ जी20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित होने वाला है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर सुपर 8 में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, एडेन मार्कराम ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Scorecard: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 176 रनों का लक्ष्य, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Score Update: अहमदाबाद में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\