देश

रांची: कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर नाबालिग छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त समेत छह गिरफ्तार

रांची पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) में नशा मिलाकर नाबालिग छात्रा से सोमवार की देर शाम सामूहिक बलात्कार (Rape) करने के आरोप में उसके नाबालिग दोस्त तथा उसके पांच अन्य साथियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया.

रांची: कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर नाबालिग छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त समेत छह गिरफ्तार
रेप (Photo Credit- IANS)

रांची:  रांची पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) में नशा मिलाकर नाबालिग छात्रा से सोमवार की देर शाम सामूहिक बलात्कार (Rape) करने के आरोप में उसके नाबालिग दोस्त तथा उसके पांच अन्य साथियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. नगर पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम रांची के एक कॉलेज में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा अपने प्रियांशु नामक (Priyanshu) नाबालिग दोस्त के साथ घूमने निकली थी लेकिन उसके दोस्त ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशे की वस्तु मिलाकर पिला दी और उससे अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ मिलकर सुनसान स्थान पर सामूहिक बलात्कार किया.

छात्रा के विरोध करने पर लड़कों ने उसके साथ मारपीट भी की. बाद में देर रात्रि लड़कों ने उसे लालपुर इलाके में सड़क पर अकेले बदहवास छोड़ दिया और वहां से भाग निकले. पुलिस के गश्ती दल ने उसे देखा तो उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया और उसके बयान के आधार पर कार्रवाई कर आज मुख्य आरोपी प्रियांशु समेत आधा दर्जन लड़कों को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: पति ने किया नाबालिग से बलात्कार, सजा से बचाने के लिए पत्नी ने कराई दोनों की शादी

सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी लड़के नाबालिग प्रतीत होते हैं लेकिन उनकी चिकित्सिकीय जांच करायी जा रही है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. आपकों बता दें कि आज कल ऐसे केस और अपराध कई क्षेत्र में बढ़ते जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2019 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).