प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pxhere)
रेवाड़ी: हरियाणा (Haryana) के रेवाणी (Rewari) में 4 साल की मासूम के साथ छेड़छात्र (Four Year Old Girl Molested) का मामला सामने आया है. एक व्यक्ति ने निजी स्कूल (School) के छात्र पर उनकी चार वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ (Molestation) का आरोप लगाया है. सेक्टर-छह थाना पुलिस (Police) ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है.
दिल्ली में शर्मसार हुई इंसानियत, 87 साल की बुजुर्ग महिला से रेप, केस दर्ज
पीड़ित पिता के मुताबिक उनकी बेटी एलकेजी (LKG) कक्षा में पढ़ती है. नौ फरवरी की रात अचानक उनकी बेटी को दर्द हुआ, जिसके चलते वह रोने लगी. जब उनकी पत्नी ने देखा तो मासूम के शरीर के नाजुक हिस्सों में चोट के निशान थे. मां ने बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि उसके साथ कक्षा में पढ़ने वाले एक लड़के ने दरवाजा बंद कर उसके साथ छेड़छाड़ की थी.
आरोपी बच्चे ने घटना की जानकरी किसी को देने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित पिता अपनी मासूम बेटी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचा, जहां डॉक्टर ने पुलिस और स्कूल को घटना की जानकारी देने की सलाह दी.
पीड़ित पिता का कहना है कि बेटी के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का काम कोई छोटा बच्चा नहीं कर सकता है. इस वारदात में कोई और भी शामिल है. जब उन्होंने स्कूल प्रशासन से CCTV फुटेज मांगी तो स्कूल ने पहले कहा कि कैमरा खराब है. बाद में जब टेकनीशियन ने कैमरे की की तो वारदात वाले दिन की वीडियो फुटेज गायब थी. फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2022 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).