UP: मेरठ में दुखद हादसा, चलती कार में आग लगने से 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत
उत्तर प्रदेश के मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में रविवार रात गंगनहर पटरी रोड पर एक चलती कार में आग लग गई। देखते-देखते कार से आग की लपटें निकलने लगीं। इससे कार सवार चार लोग जिंदा जल गए
उत्तर प्रदेश के मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में रविवार रात गंगनहर पटरी रोड पर एक चलती कार में आग लग गई. देखते-देखते कार से आग की लपटें निकलने लगीं. इससे कार सवार चार लोग जिंदा जल गए। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को हादसे जानकारी दी.अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि रविवार रात करीब 9:40 बजे पीसीआर पर मेरठ के थाना जानी इलाके में गंगनहर पटरी रोड पर एक कार में आग लगने की सूचना मिली. सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं।
एएसपी ने कहा कि फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया. आग बुझाने के बाद कार में चार लोगों के शव मिले। ऐसा प्रतीत होता है कि कार में तीन बड़े व्यक्ति व एक छोटा बच्चा था। फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है. यह भी पढ़े: UP Road Accident Video: कौशांबी में सड़क हादसा, अनियंत्रित डीसीएम की चपेट में आने से 6 से ज्यादा लोग जख्मी
एएसपी ने कहा कि पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि कार दिल्ली के गांव प्रहलादपुर बांगर निवासी सोहनपाल पुत्र ओमप्रकाश के नाम पर पंजीकृत है. फायर ब्रिगेड की टीम का कहना है कि इस बात की आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर में लीकेज या ब्लास्ट होने से कार में आग लगी. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

