दिल्ली एयरपोर्ट पर 95 लाख रुपये की सोना तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार, एयर इंडिया का एक कर्मचारी भी शामिल

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 95 लाख रुपये मूल्य के सोने की देश में तस्करी करने की कोशिश के आरोप में सीमा शुल्क अधिकारियों ने एयर इंडिया एसएटीएस के एक कर्मचारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Indira Gandhi International Airport) पर 95 लाख रुपये मूल्य के सोने की देश में तस्करी करने की कोशिश के आरोप में सीमा शुल्क अधिकारियों ने एयर इंडिया एसएटीएस (Air India SATS) के एक कर्मचारी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को बताया गया कि एक यात्री को मंगलवार को बैंकॉक (Bangkok) से यहां आने के बाद रोका गया.

उसकी अगले दिन अहमदाबाद (Ahmedabad) जाने की योजना थी. सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, यात्री के सामान की जांच करने के बाद पाया गया कि उसके चेक-इन सामान का वजन आठ किलोग्राम था जबकि बैग के टैग पर यह 11 किलोग्राम लिखा था.

यह भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट में 1 किलो सोना छिपाकर ले जा रहा था शख्स, जयपुर एयरपोर्ट पर हुआ गिरफ्तार

बयान के अनुसार विस्तृत जांच में पता चला कि एयर इंडिया एसएटीएस के एक कर्मचारी ने यात्री के बैग से एक-एक किलोग्राम की तीन सोने की छड़ें निकाल ली थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Nitish Kumar Rajya Sabha MP Oath: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ; 3-4 दिनों में बिहार के मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा