एजेंसी न्यूज

उत्तर प्रदेश में विवाह समारोह में एक रस्म के दौरान डांस को लेकर हुई झड़प में चार घायल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मुबारकपुर गाँव में एक विवाह समारोह में 'घुड़चढ़ी' की रस्म के दौरान नाचने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश में विवाह समारोह में एक रस्म के दौरान डांस को लेकर हुई झड़प में चार घायल
शादी/प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरनगर, 27 नवंबर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मुबारकपुर गाँव में एक विवाह समारोह में 'घुड़चढ़ी' की रस्म के दौरान नाचने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि घटना बुधवार देर रात में घटी.

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल: PWD मंत्री अरूप बिस्वास ने माझेरहाट पुल उद्घाटन में देरी के लिए रेलवे अधिकारियों को ठहराया जिम्मेदार

मंसूरपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) कुशलपाल सिंह के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब हरदीप और सुरेंद्र, जो कथित रूप से नशे में धुत थे, घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान नृत्य करने के मुद्दे पर एक-दूसरे से भिड़ गए.

यह भी पढ़ें : राजकोट के एक अस्पताल में लगी आग, कोरोना वायरस से संक्रमित पांच मरीजों की मौत

एसएचओ ने कहा कि जल्द ही दोनों गुटों के और लोग इसमें शामिल हो गए, जिससे विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. इसमें लाठियों और तेज धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया. उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2020 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).