चार हथियार बंद बदमाशों ने कैब बुक कर चालक से की लूटपाट, ड्राईवर की पिटाई कर हुए फरार
दिल्ली के करनाल बाईपास रोड से कैब बुक कराने के बाद हथियारबंद चार बदमाशों ने उसके चालक को पीटा और उससे कार, मोबाइल फोन और 6 हजार रुपये नगद लूट लिये.
नोएडा : दिल्ली के करनाल बाईपास रोड से कैब बुक कराने के बाद हथियार बंद चार बदमाशों ने उसके चालक को पीटा और उससे कार, मोबाइल फोन और 6 हजार रुपये नगद लूट लिये. बदमाशों ने कैब चालक को सेक्टर 105 के पास चलती कार से नीचे फेंका और भाग गए. गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बीती रात की है.
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने बुधवार को बताया कि अमरोहा जिले का रहने वाला ब्रह्मपाल ओला कैब चलाता है. रात करीब 12 बजे 4 लोगों ने दिल्ली के करनाल बाईपास पास से नोएडा के लिए उसकी कैब बुक कराई. कार चालक अपनी कार लेकर मौके पर पहुंचा. चारों व्यक्ति कार में सवार हो गए.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: अज्ञात हमलावरों ने बैंक में की लूटपाट, कैशियर की गोली मारकर हत्या
कपिल कुमार ने बताया कि चारों व्यक्ति उसे दिल्ली, गुड़गांव की सड़कों पर करीब 3 घंटे तक घुमाते रहे तथा बाद में उसको लेकर नोएडा आए. वहां उन्होंने चालक से कार में लगे जीपीआरएस के बारे में पूछा. चालक के जवाब न देने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से उसके सर पर मारा और उसकी पिटाई की. थाना प्रभारी ने बताया कि चालक से उसका मोबाइल फोन तथा छह हजार रूपये नगद लूटने के बाद बदमाश सेक्टर 105 के पास उसे फेंक कर भाग गए.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2019 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

