देश

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. शव का हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Representational Image | Pixabay

पंचकूला, 17 अक्टूबर : पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद मुस्तफा (Mohammad Mustafa) के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. शव का हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में पोस्टमार्टम (Post mortem) कराया गया, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.

पूर्व डीजीपी मुस्तफा के बेटे का नाम अकील अख्तर बताया गया है, लेकिन अभी उसकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. अकील अख्तर की मां और मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी रजिया सुल्ताना पंजाब की पूर्व मंत्री भी रह चुकी हैं. मुस्तफा का परिवार फिलहाल हरियाणा के पंचकूला में रह रहा है. अकील के निधन से परिवार में मातम का माहौल है. यह भी पढ़ें : Kerala: हिजाब विवाद के बाद बोले स्कूल के प्रिंसिपल, ‘अगर छात्रा आती है तो तहे दिल से उसका करेंगे स्वागत’

एमएलसी रिपोर्ट के अनुसार, 35 वर्षीय अकील अख्तर को गुरुवार की रात करीब साढ़े 9 बजे अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में भेजा गया. इस बारे में पंचकूला पुलिस को भी जानकारी दी गई थी. पुलिस ने घटना की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है. जानकारी सामने आई है कि पूर्व डीजीपी मुस्तफा के शव को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दफन किया जाएगा. फिलहाल, पंचकूला से परिवार शव को लेकर सहारनपुर के लिए रवाना हो चुका है. बता दें कि अकील के पिता मोहम्मद मुस्तफा 1985 बैच के आईपीएस अफसर थे. वे साल 2021 में डीजीपी पद से रिटायर हुए थे. इसके बाद उन्होंने राजनीति में आने का फैसला लिया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. वे नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार भी रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2025 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).