देश

बीजेपी पूर्व MP राम विलास वेदांती का बयान, कहा-हम 2019 नहीं लगने देंगे, दिसम्बर में ही शुरू करेंगे मंदिर निर्माण का कार्य

सम्भल में आयोजित कल्कि महोत्सव में हिस्सा लेने आये वेदांती ने कल रात संवाददाताओं से कहा ‘‘मैं चाहता हूं कि छह दिसम्बर से पहले मंदिर का निर्माण शुरू हो जाए। जो परिदृश्य दिखाई दे रहा है, उसके अनुसार इसी माह समझौते का कुछ आधार निश्चित हो जाएगा.

बीजेपी पूर्व MP राम विलास वेदांती का बयान, कहा-हम 2019 नहीं लगने देंगे, दिसम्बर में ही शुरू करेंगे मंदिर निर्माण का कार्य
पूर्व सांसद राम विलास वेदांती (फाइल फोटो)

लखनऊ: बीजेपी के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने कहा है कि वर्ष 2019 से पहले ही आगामी दिसम्बर में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा. सम्भल में आयोजित कल्कि महोत्सव में हिस्सा लेने आये वेदांती ने कल रात संवाददाताओं से कहा ‘‘मैं चाहता हूं कि छह दिसम्बर से पहले मंदिर का निर्माण शुरू हो जाए. जो परिदृश्य दिखाई दे रहा है, उसके अनुसार इसी माह समझौते का कुछ आधार निश्चित हो जाएगा.

हम दिसम्बर की किसी तिथि पर मंदिर का निर्माण शुरू कर देंगे. हम 2019 नहीं लगने देंगे.’’उन्होंने कहा कि देश की जनता, संत समाज, हिन्दू-मुस्लिम सभी इस समस्या का समाधान चाहते हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण की घोषणा करेंगे. देश के संतों को विश्वास है कि भाजपा सरकार ही रामलला के मंदिर का निर्माण करेगी, क्योंकि कांग्रेस ने कभी मंदिर निर्माण की बात नहीं कही. यह भी पढ़े: राम मंदिर निर्माण पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा कोर्ट से नहीं संसद से निकलेगा रास्ता, पीएम मोदी को बताया सच्चा भक्त

पूर्व भाजपा सांसद ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि मंदिर निर्माण के लिये अध्यादेश लाया जाए या कानून बनाया जाए, लेकिन यह जोर-जबरदस्ती वाली बात होगी. अगर आपसी सद्भावना से हिंदू-मुसलमान आपस में बैठकर निर्णय कर लें तो इससे अच्छा समाधान कोई नहीं हो सकता.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2018 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).