एजेंसी न्यूज

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में घिनौनी हरकत, पूर्व सहकर्मी ने 16 वर्षीय लड़की के साथ किया रेप

जिले के खुर्जा क्षेत्र में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारखाने में काम करने वाली 16 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके पूर्व सहकर्मी ने बलात्कार किया।

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में घिनौनी हरकत,  पूर्व सहकर्मी ने 16 वर्षीय लड़की के साथ किया रेप
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

बुलंदशहर: जिले के खुर्जा क्षेत्र में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कारखाने में काम करने वाली 16 वर्षीय एक लड़की के साथ उसके पूर्व सहकर्मी ने बलात्कार किया.बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि घटना आठ अक्टूबर को हुई और इसकी सूचना देर से मिलने के बाद रविवार रात को खुर्जा शहर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई.

सिंह ने कहा कि आरोपी उसी कारखाने में काम करता था, जहां लड़की काम करती थी लेकिन कुछ महीने पहले वह कहीं और काम करने के लिए चला गया था. अधिकारी ने कहा कि आठ अक्टूबर को वह उस कारखाने में आया, जहां वह पहले काम करता था. यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बदायूं में दलित नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्‍कर्म के प्रयास में युवक गिरफ्तार.

उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपी लड़की से मिला और उसे नशे की दवा मिली हुई कोल्ड ड्रिंक पिलाई. एसपी ने कहा कि आरोपी ने लड़की के बेहोश होने के बाद उसके साथ बलात्कार किया.

सिंह ने कहा कि पीड़िता या उसके परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को खुद घटना की जानकारी मिली जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी की खोज शुरू कर दी है और जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2020 04:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).