Rahul Gandhi Flying Kiss Row: फ्लाइंग किस मामले में मध्य प्रदेश की महिला आईएएस अफसर का तंज

लोकसभा में राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस मामले पर भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की इस मामले पर मध्य प्रदेश की महिला आईएएस अधिकारी शैल बाला मार्टिन ने मणिपुर की महिलाओं की वेदना का जिक्र किया है

IAS Shail Bala Martin Photo Credits: Twitter

भोपाल, 10 अगस्त: लोकसभा में राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस मामले पर भाजपा की महिला सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की इस मामले पर मध्य प्रदेश की महिला आईएएस अधिकारी शैल बाला मार्टिन ने मणिपुर की महिलाओं की वेदना का जिक्र किया है, साथ ही महिला सांसदों पर तंज कसा है. यह भी पढ़े: Rahul Gandhi Flying Kiss Row: राहुल के 'फ्लाइंग किस' पर बोलीं स्मृति ईरानी, गांधी खानदान के संस्कार में महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार

आईएएस मार्टिन ने भाजपा की महिला सांसदों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे गए पत्र की प्रति साझा करते हुए ट्वीट किया उन्होंने लिखा - जरा सोचिए मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा ? आईएएस अफसर के ट्वीट को मणिपुर में दो महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार से जोड़कर देखा जा रहा है.

उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और देशभर में उसकी आलोचना भी हुई थी

बता दें कि बुधवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा महिला सांसदों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर फ्लाइंग किस करने का आरोप लगाया था बाद में इन सांसदों ने सदन के बाहर नारेबाजी करते हुए लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र भी सौंपा था.

Share Now

संबंधित खबरें

महाराष्ट्र से सुप्रिया सुले, श्रीकांत शिंदे और प्रफुल्ल पटेल को बड़ी जिम्मेदारी, 60 देशों के दौरे पर जाने वाले सांसदों के पार्लियामेंट्री फ्रेंड्स ग्रुप में नाम शामिल

Ricky Syngkon Passes Away: PM नरेंद्र मोदी ने शिलांग के MP रिकी सिंगकोन के निधन पर शोक जताया, कहा ‘मेघालय के लोगों के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा’

‘Ghar Ghuskar Goli Maarunga’: राहुल गांधी और 25 सांसदों को 'घर में घुसकर गोली मारने' की धमकी, कोटा का आरोपी पुलिस हिरासत में; बीजेपी और करणी सेना ने झाड़ा पल्ला

Court Cases in India: भारतीय अदालतों में लंबित मामलों का अंबार, 4.76 करोड़ से अधिक केस पेंडिंग; सुप्रीम कोर्ट में आंकड़ा 92 हजार के पार

\