VIDEO: यूपी के 14 जिलों में बाढ़ का कहर! प्रयागराज और काशी पानी में डूबे, लखनऊ में आज सभी स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने प्रदेश के 14 जिलों को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है. सबसे बुरी स्थिति प्रयागराज और वाराणसी (काशी) की है, जहां गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

Photo- @yadavakhilesh & ANI/X

UP Flood: उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने प्रदेश के 14 जिलों को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है. सबसे बुरी स्थिति प्रयागराज और वाराणसी (काशी) की है, जहां गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. घाटों से लेकर घरों तक पानी भर गया है. सड़कों पर नावें चल रही हैं और कई इलाकों में लोगों को अपने घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए एक 11 सदस्यीय मंत्री समूह का गठन किया है, जो प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य की निगरानी करेगा.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, भोजन-पानी की व्यवस्था करने और बीमारियों से बचाव के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं.

ये भी पढें: Aaj Ka Mausam, 04 August 2025: देशभर में कैसा रहेगा आज का मौसम? पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में बिजली गिरने की संभावना

प्रयागराज में हालात भयावह

प्रयागराज से एक वीडियो सामने आया है, जिसने सबका दिल दहला दिया. इसमें एक महिला और पुरुष गर्दन तक पानी में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं, जो एक नवजात शिशु को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. शख्स ने बच्चे को दोनों हाथों से ऊपर उठाकर पानी से निकालते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. ये दृश्य बाढ़ के बीच मानवता और साहस की मिसाल बन गया.

प्रयागराज में बाढ़ से बिगड़े हालात

वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप

काशी में हालात इतने बिगड़ गए हैं कि घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं. घरों में पानी घुस गया है और लोगों को नाव के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है. कई इलाकों से लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है.

वाराणसी के रिहायशी इलाकों में बाढ़ की स्थिति

लखनऊ में जलजमाव, स्कूल बंद

राजधानी लखनऊ में भी हालात खराब हैं. जलभराव के कारण शनिवार को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया. जिला अधिकारी विशाख अय्यर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. कई प्रतिष्ठित स्कूल जैसे सिटी मॉन्टेसरी, ला मार्टिनियर, सेंट फ्रांसिस और आरएलबी ने बच्चों को स्कूल पहुंचने के बाद ही घर भेज दिया.

कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल आज बंद

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बेहद अहम बताए हैं. लखनऊ समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से अपील की गई है कि बिना जरूरत के घरों से बाहर न निकलें और जलजमाव वाले इलाकों से बचें.

निगरानी जारी, हेल्पलाइन एक्टिव

प्रशासन की ओर से 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव किया गया है. किसी भी समस्या के लिए लोग नगर निगम के टोल फ्री नंबर 1800-180-0077 पर संपर्क कर सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 366 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमक़ेदारी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Prepaid Mobile Recharge New Rules 2026: प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत; अब मिलेंगे 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान, Voice-SMS Only विकल्प और कम बजट वाले ग्राहकों के लिए नए प्लान

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Score Update: लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक वनडे, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ENG vs SL, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: लंदन में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड