Flood Highlights: दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बाढ़ से बुरा हाल, उफान पर नदियां; Videos में देखें मंजर

देश की राजधानी दिल्ली सहित यूपी, बिहार और उत्तर भारत के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली में स्थिति भयावह बनी हुई है. हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना पूरे उफान पर है.

Flood | Photo: PTI

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली सहित यूपी, बिहार और उत्तर भारत के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली में स्थिति भयावह बनी हुई है. हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना पूरे उफान पर है. दिल्ली में यमुना ने पिछले 45 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. निचले इलाकों में कई लोगों के घर डूब गए हैं. शुक्रवार को दोपहर तीन बजे यमुना का जलस्तर कम होकर 208.25 मीटर पर आ गया, लेकिन यह अभी भी खतरे के निशान के ऊपर है. दिल्ली से खतरा कब टलेगा और स्थिति कब सामान्य होगी इसपर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है. Delhi Flood: बाढ़ से बेहाल दिल्ली में बड़ा हादसा, मुकुंदपुर के पास जलभराव में डूबकर 3 बच्चों की मौत.

जलभराव से दिल्ली में मौत

मुकुंदपुर इलाके में शुक्रवार को बाढ़ के पानी में नहाते वक्त तीन लड़के डूब गए. अधिकारियों ने बताया कि हादसे के शिकार तीनों लड़के उत्तर पूर्वी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके के रहने वाले थे और उनकी उम्र 10 से 12 साल के बीच थी. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना अपराह्न करीब दो बजकर 25 मिनट पर मिली, जिसके बाद अग्निशमन कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे. दिल्ली में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मौत का यह पहला मामला है.

दिल्ली कश्मीरी गेट

दिल्ली ITO

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा पानी

दिल्ली में लौटा वर्क फ्रॉम होम

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. इसे देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने के लिए कहा है.

नोएडा

सीएम योगी ने किया निरिक्षण

बिहार विधानसभा का Video

इन राज्यों में भी बाढ़ का खतरा

देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों से बाढ़ की तस्वीरें सामने आ रही है. हरियाणा और पंजाब में भी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई. वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ऐसा ही मंजर दिख रहा है. उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना सहित अन्य नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं.

निचले इलाकों से लोगों को किया जा रहा शिफ्ट

उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को शिफ्ट करने का काम जारी है. बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है. पंजाब के कई प्रभावित जिलों में से 20 हजारसे अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा में लगभग 4,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया.

यमुना से UP में भी हाय-तौबा

पंजाब में भी बाढ़

हरिद्वार में खतरे के निशान के ऊपर गंगा

सीएम योगी ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरिक्षण

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में बाढ़ और जल जमाव के मामले सामने आये हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यमुना, हिंडन, धनोला और पांव धोनी नदियों में बाढ़ और जलजमाव का आज हवाई और जमीनी निरीक्षण किया. सीएम योगी ने कहा कि सहारनपुर शहर के 28 मोहल्ले और ग्रामीण इलाकों के 118 गांव की कुल पौने तीन लाख की आबादी प्रभावित हुई है, इसके अलावा 13 हजार एकड़ कृषि भूमि बाढ़ की चपेट में आई है.

पंजाब में 2.40 लाख हेक्टेयर धान की फसल बर्बाद

पंजाब में बीते कई दिनों से लगातार बारिश होने के कारण बाढ़ आने से लगभग 2.40 लाख हेक्टेयर धान की फसल बर्बाद होने की आशंका है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा, "बारिश की वजह से 2.40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल प्रभावित हुई है और इसमें से 83,000 हेक्टेयर से अधिक की फसल को दोबारा बोया जाएगा." उन्होंने बताया कि धान की फसल को मुख्य रूप से पटियाला, संगरूर, मोहाली, लुधियाना, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब जिलों में नुकसान हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड