देश

Flipkart बेच रहा था घटिया क्वालिटी के प्रेशर कुकर, सरकार ने लगाया 1 लाख का जुर्माना

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. फ्लिपकार्ट पर अपने मंच के जरिये गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले घरेलू प्रेशर कुकर की बिक्री की अनुमति देने के लिए यह जुर्माना लगाया गया है.

Flipkart बेच रहा था घटिया क्वालिटी के प्रेशर कुकर, सरकार ने लगाया 1 लाख का जुर्माना
Flipkart (Photo: Facebook)

नई दिल्ली: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. फ्लिपकार्ट पर अपने मंच के जरिये गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले घरेलू प्रेशर कुकर की बिक्री की अनुमति देने के लिए यह जुर्माना लगाया गया है.

सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनी पर अपने मंच पर खराब गुणवत्ता के प्रेशर कुकर की बिक्री की अनुमति देने और उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन करने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

इसके साथ ही फ्लिपकार्ट को अपने प्लेटफॉर्म पर बेचे गए सभी 598 प्रेशर कुकर के खरीदारों को इस बारे में सूचित करने को कहा है. इसके अलावा खराब प्रेशर कुकर वापस मंगाने और उपभोक्ताओं का पैसा लौटाने का निर्देश दिया गया है. वहीं, कंपनी को 45 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने के लिए भी कहा गया है.

बता दें कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने इस महीने की शुरुआत में भी गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं करने वाले प्रेशर कुकर बेचने के लिए ई-कॉमर्स प्रमुख अमेजन पर भी जुर्माना लगाया था. यह जुर्माना 1 लाख रुपये का था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).