कनाडा में अधिकतर कोविड मामलों की वजह बनी दिल्ली से टोरंटो की उड़ानें
नई दिल्ली (New Delhi) से टोरंटो (Toronto) तक जाने वाली फ्लाइट में सवार होकर बड़ी संख्या में ऐसे अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों का देश में आगमन हो रहा है, जो कोरोनावायरस (Coronavirus) की जांच में पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. हेल्थ कनाडा द्वारा जारी आंकड़े में इसका खुलासा हुआ है.
टोरंटो, 20 मार्च : नई दिल्ली (New Delhi) से टोरंटो (Toronto) तक जाने वाली फ्लाइट में सवार होकर बड़ी संख्या में ऐसे अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों का देश में आगमन हो रहा है, जो कोरोनावायरस (Coronavirus) की जांच में पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. हेल्थ कनाडा द्वारा जारी आंकड़े में इसका खुलासा हुआ है. यह भी पढ़े: कोरोना की बढ़ती रफ्तार ने डराया- देश में पिछले 24 घंटे में करीब 41 हजार नए कोरोना केस, 188 की मौत
3 से 19 मार्च की अवधि की जांच में यह पता लगा कि नई दिल्ली से टोरंटो तक जाने वाली लगभग फ्लाइट्स में कोरोना पॉजिटिव यात्री थे.
मार्च 4 से दिल्ली से अधिकतम 30 कोरोना संक्रमित उड़ानों को कनाडा में लैंड कराया गया है और नौ उड़ानें वैंकुवर और 21 टोरंटों में लैंड हुई हैं.
अब ऐसे में कनाडा के लिए रवाना होने से पहले हवाई यात्रियों को कोविड नेगेटिव होने का प्रूफ देना होगा। उन्हें एक टेस्ट से भी गुजरना होगा. इसके बाद सरकार द्वारा अनुमोदित होटलों में तीन दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2021 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

