देश

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, सीवर की सफाई करने उतरे 5 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दर्दनाक घटना हुई है. जहां गुरुवार को एक सीवर की सफाई कर रहे पांच सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई है. प्रारंभिक सूचना के अनुसार सीवरलाइन की सफाई के लिए उतरे सभी कर्मचारियों की मौत दम घुटने से हुई है.

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, सीवर की सफाई करने उतरे 5 कर्मचारियों की दम घुटने से मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Youtube)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक दर्दनाक घटना हुई है. जहां गुरुवार को एक सीवर की सफाई कर रहे पांच सफाई कर्मचारियों (Sanitation Worker) की मौत हो गई है. प्रारंभिक सूचना के अनुसार सीवरलाइन की सफाई के लिए उतरे सभी कर्मचारियों की मौत दम घुटने से हुई है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके में आज एक सीवर की सफाई के दौरान पांच सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर सभी शव को कब्जे में लिया और अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भीजवा दिया है. हालांकि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि सीवरलाइन में सबसे पहले एक सफाईकर्मी गया था, इसके बाद सभी बारी-बारी से बचाने के लिए सीवर लाइन में उतरे और मौत की आगोश में समा गए.

यह भी पढ़े- दर्दनाक हादसा : धीरे-धीरे मौत के आगोश में ऐसे समा गए तीन गरीब मजदुर

देश में आए दिन नाला सफाई के दौरान सफाईकर्मियों की मौत की खबर सुनाई देती है. राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (एनसीएसके) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल के शुरुआती 6 महीने में सीवर सफाई के काम में लगे 50 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि ये आंकड़े सिर्फ आठ राज्यों- यूपी, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु के हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2019 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).