UP में महिला के साथ हैवानियत! 5 लोगों ने बगीचे में किया गैंगरेप, एनकाउंटर के बाद सभी आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किा गया है.
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), 3 अगस्त: जिले के गीडा क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल एक आरोपी को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बताया कि महिला बृहस्पतिवार सुबह ऑटो से घर लौट रही थी, तभी आरोपियों ने उसका वाहन रोका और उसे पास के अमरूद के बगीचे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. Maharashtra: बार-बार रेप कर नाबालिग लड़की को किया प्रेग्नेंट, POCSO के तहत केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ने पत्रकारों को बताया, ‘‘घटना आज सुबह करीब चार बजे की है. महिला ऑटो-रिक्शा से घर लौट रही थी. रास्ते में एकला बंधा के पास दोपहिया वाहनों पर सवार कुछ लोगों ने ऑटो रोका और उसे जबरदस्ती पास के एक अमरूद के बाग में ले गये और उसके साथ बलात्कार किया.’’
महिला से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
एसएसपी ने बताया कि पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान की और उसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया और प्रद्युम्न निषाद, गोली उर्फ आकाश, छोटई उर्फ परमात्मा, तारकेश्वर और दिनेश को गिरफ्तार कर लिया.
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा घेरे जाने पर दो आरोपियों ने गोलियां चला दीं और आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उनमें से एक प्रद्युम्न घायल हो गया. एसएसपी ने कहा कि घटना में पुलिस कांस्टेबल शिव ओम शुक्ला भी घायल हो गए. महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

