एजेंसी न्यूज

Maharashtra: दशहरे पर ठाकरे गुट को फिर लग सकता है झटका, शिंदे गुट में शामिल होंगे पांच विधायक और कुछ सांसद

शिवसेना (शिंदे गुट) के लोकसभा सदस्य कृपाल तुमाने ने बुधवार को दावा किया कि उद्धव ठाकरे-धड़े के दो सांसद और पांच विधायक शाम को आयोजित दशहरा रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल होंगे.

Maharashtra: दशहरे पर ठाकरे गुट को फिर लग सकता है झटका, शिंदे गुट में शामिल होंगे पांच विधायक और कुछ सांसद
उद्धव ठाकरे व सीएम एकनाथ शिंदे (Photo Credits ANI)

मुंबई, पांच अक्टूबर: शिवसेना (शिंदे गुट) के लोकसभा सदस्य कृपाल तुमाने ने बुधवार को दावा किया कि उद्धव ठाकरे-धड़े के दो सांसद और पांच विधायक शाम को आयोजित दशहरा रैली में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल होंगे. शिंदे गुट के नेता तुमाने ने एक समाचार चैनल को बताया कि दो सांसद मुंबई और मराठवाड़ा क्षेत्र से हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘आप शाम को देखेंगे.’’ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार: उप मुख्यमंत्री फडणवीस. 

महाराष्ट्र के रामटेक से सांसद तुमाने ने कहा कि शिंदे गुट की विचारधारा को मानने वाले खुद फोन कर इसमें शामिल हो रहे हैं. वर्तमान में शिंदे गुट में मुख्यमंत्री सहित 40 विधायक और 12 लोकसभा सदस्य शामिल हैं.

ठाकरे गुट के पास 15 विधायक और छह लोकसभा सदस्य हैं. इस साल जून में विभाजन से पहले, शिवसेना के पास महाराष्ट्र से 18 और दादरा और नगर हवेली से एक लोकसभा सदस्य €था.

शिंदे के नेतृत्व वाला बागी गुट बुधवार शाम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के एमएमआरडीए मैदान में दशहरा रैली आयोजित करेगा. ठाकरे गुट मध्य मुंबई के दादर में ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में अपनी रैली आयोजित करेगा, जो 1966 में शिवसेना की स्थापना के बाद से जुड़ा हुआ है.

शिंदे और शिवसेना के 39 अन्य विधायकों ने जून में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिसके बाद ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी. शिंदे ने 30 जून को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और भाजपा के देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2022 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).