Fit India Run 2025: फिट इंडिया रन के लिए दौड़े मिलिंद सोमन, मुंबई से गोवा तक की 5 दिवसीय यात्रा में लिया भाग; देखें VIDEO

मिलिंद सोमन ने इस रन के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की कि फिट रहना है तो रोज़ाना व्यायाम करना जरूरी है. उन्होंने कहा, "फिटनेस कोई एक दिन की चीज नहीं है, यह एक जीवनशैली है।"

(Photo Credits PTI)

Fit India Run 2025: फिट इंडिया रन 2025 की शुरुआत हो चुकी है. यह दौड़ मुंबई से गोवा तक 5 दिनों में पूरी की जाएगी. गुरुवार, 26 जून को इस दौड़ में अभिनेता मिलिंद सोमन ने भाग लिया और सुबह-सुबह मुंबई की सड़कों पर दौड़ते नजर आए. यह पहल भारत सरकार की फिट इंडिया मूवमेंट का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को सक्रिय जीवनशैली और बेहतर स्वास्थ्य की ओर प्रेरित करना है.

मिलिंद सोमन का लोगों को संदेश

मिलिंद सोमन ने इस रन के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की कि फिट रहना है तो रोज़ाना व्यायाम करना जरूरी है. उन्होंने कहा, "फिटनेस कोई एक दिन की चीज नहीं है, यह एक जीवनशैली है. यह भी पढ़े: Starfish Movie Character Poster: खुशाली कुमार, तुषार खन्ना, मिलिंद सोमन और एहान भट्ट की फिल्म स्टारफिश का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, 24 नवंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

फिट इंडिया रन के लिए मिलिंद सोमन ने लगाईं दौड़

मिलिंद की यह पहल खासकर युवाओं और कामकाजी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है. उन्होंने दौड़ के दौरान पर्यावरण संरक्षण और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी जोर दिया.

मिलिंद ने अपने बारे में कहा, “मैं 60 साल का हूं  मैं जिम नहीं जाता, लेकिन रोज़ 10-12 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करता हूं” उन्होंने यह भी बताया कि वह हर साल अपनी फिटनेस को परखते हैं और यह देखते हैं कि उनके स्वास्थ्य में क्या बदलाव आया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Preview: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स