Viral: देखिए मुकेश अंबानी की बेटी ईशा के वेडिंग कार्ड की पहली झलक, 12 दिसंबर को आनंद पीरामल के साथ करेंगी शादी
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शादी का यह शाही कार्ड दो हिस्सों में बटा हुआ है. जिसमें पहला बॉक्स क्रीम रंग फूलों से सजा हुआ नजर आ रहा है और उसमें ईशा व आनंद के नाम का इनिशियल IA दिखाई दे रहा है. वहीं दूसरा बॉक्स लाइट पिंक रंग का है, जिसमें मां सरस्वती की तस्वीर साफ तौर पर दिखाई दे रही है.
नई दिल्ली: देश के सबसे मशहूर बिजनेसमैन और रिलांयस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी व नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शाही शादी आगामी 12 दिसंबर को होने जा रही है. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपनी लाड़ली बेटी की शादी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज का इंतजाम बेहद खास अंदाज में कर रहे हैं. बता दें कि ईशा अंबानी और आनंंद पीरामल की शादी की घोषणा दोनों परिवारों ने पहले ही कर दी थी. शादी की तैयारियों के बीच अब ईशा अंबानी की शाही शादी के कार्ड की पहली झलक सामने आई है.
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शादी का यह शाही कार्ड दो हिस्सों में बटा हुआ है. जिसमें पहला बॉक्स क्रीम रंग फूलों से सजा हुआ नजर आ रहा है और उसमें ईशा व आनंद के नाम का इनिशियल IA दिखाई दे रहा है. वहीं दूसरा बॉक्स लाइट पिंक रंग का है, जिसमें मां गायत्री की तस्वीर साफ तौर पर दिखाई दे रही है.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अंबानी परिवार ने यह जानकारी दी थी कि शादी की सारी रस्में मुंबई में अंबानी रेसिडेंस में संपन्न की जाएंगी. बता दें शादी की जानकारी मीडिया से साझा करने से पहले अंबानी परिवार सिद्दिविनायक मंदिर में ईशा की शादी का कार्ड गणपति बप्पा को अर्पित करने के लिए गया था. यह भी पढ़ें: उद्योगपति मुकेशअंबानी की बेटी ईशा की शादी की तारीख तय, आनंद पीरामल के साथ इस दिन लेंगी सात फेरे
खबरों के अनुसार, ईशा और आनंद की शादी की सारी रस्में भारतीय परंपरा के हिसाब से निभाई जाएंगी. शादी की इन रस्मों से एक हफ्ते पहले उदयपुर में अंबानी और पीरामल परिवार के सभी फैमिली मेंबर्स व खास दोस्तों के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2018 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

