देश

मुंबई: घाटकोपर में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

घाटकोपर स्थित सर्वोदय अस्पताल के पास हुई इस घटना ने सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान जरूर खड़ा कर दिया है. जानकारी के अनुसार एसयूवी कार के बाहर खड़े एक शख्स पर तीन लोगो ने फायरिंग कर दी है.

मुंबई: घाटकोपर में दिनदहाड़े फायरिंग, एक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Crime | Image Used for Representational Purpose Only | (Photo Credits: File Image)

मुंबई. मायानगरी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार घाटकोपर (Ghatkopar) इलाके में अज्ञात व्यक्ति द्वारा फायरिंग की खबर है. बताना चाहते है कि सभी आरोपी एक रिक्शा में आये और इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. इस घटना के पीछे की असल वजह अभी सामने नहीं आ पायी है. साथ ही मृतक शख्स की भी पहचान नहीं हो पायी है. हालांकि इस घटना को लेकर फिलहाल औपचारिक बयान सामने नहीं आया है.

घाटकोपर (Ghatkopar) स्थित सर्वोदय अस्पताल के पास हुई इस घटना ने सुरक्षा को लेकर सवालिया निशान जरूर खड़ा कर दिया है. जानकारी के अनुसार एसयूवी कार के बाहर खड़े एक शख्स पर तीन लोगो ने फायरिंग कर दी है. इस शख्स पर तीन राउंड फायरिंग की खबर है. आरोपी को कोई पहचान ना सके इसलिए उसने मुंह पर रूमाल बांध रखा था. इस पुरे वाकये का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़े-उत्तर प्रदेश: सगाई समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत

इस घटना में जख्मी व्यक्ति को घाटकोपर स्थित राजावाड़ी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल स्थानिक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2019 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).