देश

बिहार: कोर्ट में पेशी के दौरान गैंगस्टर संतोष झा की गोली मारकर हत्या

गैंगस्टर संतोष झा का सीतामढ़ी कोर्ट में मंगलवार को पेशी थी. पेशी के दौरान पहले से ही कोर्ट के बाहर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने संतोष पर अंधाधुंध गोली मार कर हत्या कर दिया.

बिहार: कोर्ट में पेशी के दौरान गैंगस्टर संतोष झा की गोली मारकर हत्या
संतोष झा (Photo Credits: PTI)

पटना: बिहार के गैंगस्टर संतोष झा का सीतामढ़ी कोर्ट में मंगलवार को पेशी थी. पेशी के दौरान पहले से ही कोर्ट के बाहर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने संतोष पर अंधाधुंध गोली मार कर हत्या कर दिया. इस हमले में कोर्ट के परिसर में तैनात एक कर्मचारी भी घायल हुआ है. घटना के बाद पूरे कोर्ट परिसर में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया. कोर्ट परिसर में मौजूद लोग कुछ  समय के लिए  समझ ही नही पाएं की गोलियों की आवाज कहां से आ रही हैं.

वहींं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आनन-फानन में कोर्ट परिसर पहुचने के बाद पूरे इलाके को घरने के बाद  एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इससे पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है.

जानें कौन है गैंगस्टर संतोष झा

संतोष झा बिहार के शिवहर जिले के पुरनहिया थाने का रहने वाला है. इसके खिलाफ बिहार के कई जिलों में कई अपराधिक मामले दर्ज है. उसका जाल बिहार के शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों में भी फैला हुआ है. उसके जेल में रहने के बाद भी उसके गुर्गे अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते आ रहें  हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2018 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).