Fire in Shoe Warehouse: दमकलकर्मियों ने जला हुआ शव बरामद किया

पश्चिम दिल्ली में एक दिन पहले जूतों के एक गोदाम लगी आग के बाद मंगलवार को सुबह दमकलकर्मियों ने जला हुआ एक शव बरामद किया है. दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने इस बारे में बताया. उद्योग नगर स्थित दो मंजिला गोदाम के अंदर अब भी तीन कर्मियों के फंसे होने की आशंका है और तलाश अभियान जारी है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

नयी दिल्ली, 22 जून : पश्चिम दिल्ली (West Delhi) में एक दिन पहले जूतों के एक गोदाम लगी आग के बाद मंगलवार को सुबह दमकलकर्मियों ने जला हुआ एक शव बरामद किया है. दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने इस बारे में बताया. उद्योग नगर स्थित दो मंजिला गोदाम के अंदर अब भी तीन कर्मियों के फंसे होने की आशंका है और तलाश अभियान जारी है. गोदाम में सोमवार को आग लग गयी थी जिस पर काबू पाने के लिए दमकल की 35 गाड़ियों और 140 दमकलकर्मियों को भेजा गया था. इस गोदाम में जूते तैयार कर उन्हें बिक्री के लिए पैक किया जाता है.

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, ‘‘जला हुआ शव गोदाम से तड़के करीब तीन बजे बरामद किया गया, हालांकि शव की पहचान नहीं हो पायी है. तलाश अभियान जारी है क्योंकि तीन और कर्मियों के गोदाम के भीतर फंसे होने की आशंका है.’’ यह भी पढ़ें : Petrol And Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, देश भर में पेट्रोल शतक के निशान के करीब

पुलिस ने बताया कि गोदाम के मालिक की पहचान पंकज गर्ग के रूप में हुई है जो फरार है. पुलिस ने घटना के संबंध में उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 308 (गैरइरादतन हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है. सोमवार को आग की घटना के बाद इमारत को क्षेत्र की निकाय संस्था ने खतरनाक घोषित किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड