देश

इंदौर के अपार्टमेंट में लगी आग, दो बच्चों समेत 7 झुलसे, 14 लोगों की बचाई गई जान

इंदौर के एक आवासीय अपार्टमेंट में यहां बृहस्पतिवार तड़के आग लगने से दो बच्चों समेत सात लोग झुलस गये. इस दौरान इमारत में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. आग की लपटें देखते ही देखते अपार्टमेंट की पहली मंजिल तक पहुंच गयीं. अग्निकांड में आठ दोपहिया वाहन जलकर बर्बाद हो गये. घायलों में शामिल 18 वर्षीय एक किशोरी की हालत गंभीर है.

इंदौर के अपार्टमेंट में लगी आग, दो बच्चों समेत 7 झुलसे, 14 लोगों की बचाई गई जान
आग/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits- Pixabay)

इंदौर: इंदौर के एक आवासीय अपार्टमेंट में यहां बृहस्पतिवार तड़के आग लगने से दो बच्चों समेत सात लोग झुलस गये. इस दौरान इमारत में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. अग्निशमन विभाग के नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि आलापुरा इलाके के चार मंजिला अपार्टमेंट में आग लगने की शुरूआत पार्किंग क्षेत्र में रखे दोपहिया वाहनों से हुई.

आग की लपटें देखते ही देखते अपार्टमेंट की पहली मंजिल तक पहुंच गयीं. उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट की सीढ़ियों तक भी लपटें आ गईं जिससे बहुमंजिला भवन में रह रहे परिवार फंस गये. अफरा-तफरी के बीच अग्निशमन विभाग के दल ने अपार्टमेंट के बाहर और पड़ोसी इमारत से सीढ़ियां लगाकर आग में फंसे 14 लोगों को सुरक्षित बचाया.

यह भी पढ़ें : नवी मुंबई: उरण स्थित ONGC के प्‍लांट में लगी भीषण आग, 3 लोगों की मौत दो घायल

इस बीच, शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय के एक अधिकारी ने बताया कि अग्निकांड में सात लोग झुलस गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें छह वर्षीय एक बच्ची, 10 वर्षीय एक लड़का और दो महिलाएं शामिल हैं. घायलों में शामिल 18 वर्षीय एक किशोरी की हालत गंभीर है. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. संदेह है कि अपार्टमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लगी. अग्निकांड में आठ दोपहिया वाहन जलकर बर्बाद हो गये.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2019 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).