उत्तर प्रदेश: झोपड़ी में लगी आग, 2 बच्चे जिंदा खाक और पांच अन्य घायल
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के फैजीपुर गांव में मंगलवार तड़के अचानक ईंट भट्ठा के पास बनी झोपड़ी में अगा लग जाने से उसमें सो रहे दो बच्चों की मौत हो गई...
कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कौशाम्बी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र के फैजीपुर गांव में मंगलवार तड़के अचानक ईंट भट्ठा के पास बनी झोपड़ी में अगा लग जाने से उसमें सो रहे दो बच्चों की मौत हो गई. आग बुझाने में पांच अन्य लोग झुलस कर जख्मी हो गए है. अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अशोक कुमार ने बताया, "दीनानाथ नामक मजदूर अपने परिवार के साथ फैजीपुर गांव के एक ईंट भट्ठे पर मंगलवार तड़के ईंट की पथाई में लगा था.
"और उसके दो बच्चे महंगूलाल (11) व शत्रुघ्न (8) भट्ठा परिसर में बनी झोपड़ी में सो रहे थे. इसी बीच झोपड़ी में अचानक लगी आग से अंदर सो रहे दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई."
यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: झोपड़ी में रहने वाले शख्स के पास मिले 24 लाख रुपया, इनकम टैक्स के अधिकारी हुए हैरान
उन्होंने बताया, "झोपड़ी की आग बुझाने में दीनानाथ व चार अन्य मजदूर झुलस कर घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है." एएसपी ने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर घटना की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2019 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

