Fire at Army Base Hospital in Delhi: दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल में लगी भीषण आग, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

आग लगने की सूचना दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) को तड़के करीब 3.50 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.

Fire Representative (Photo Credit: Pixabay)

नई दिल्ली, 9 मई: दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल में मंगलवार को भीषण आग लग गई. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी. आग लगने की सूचना दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) को तड़के करीब 3.50 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. डीएफएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आग ग्राउंड फ्लोर के ऑक्सीजन स्टोर और संयंत्र के पास आईसीयू वार्ड में लगी. अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. यह भी पढ़ें: Fire at Army Base Hospital in Delhi: दिल्ली कैंट इलाके में आर्मी के बेस हॉस्पिटल में लगी आग, काबू पाने की कोशिश जारी

दिल्ली फायर सर्विस के प्रमुख अतुल गर्ग ने एक ट्वीट में कहा, आग की घटनाओं में सबसे खतरनाक चीजें सिलेंडर विस्फोट है, लेकिन टीम डीएफएस ने हमेशा दिल्ली के नागरिकों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए जोखिम उठाया है. कैंट के बेस अस्पताल में आग लगी थी, 5 फायर यूनिट को मौके पर भेजा गया. सिलेंडर के चलते डीएफएस को आग बुझाने में परेशानियों का सामना करना पडा.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 5, 2026: शादी के सीजन में सोना खरीदने वालों को राहत! गोल्ड की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में 22K-24K के आज के ताजा रेट

Weather Forecast Today, April 5: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, मुंबई और चेन्नई में उमस भरी गर्मी; जानें देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड