देश

CM Yogi Threat Case: 'हिम्मत है तो मेरे घर बुलडोजर चलाकर दिखाएं, बकरे की तरह काट दूंगा', सीएम योगी को धमकी देने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ को धमकी देने वाले युवक शमीम उर्फ बबलू की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी शमीम प्रयागराज के लाल गोपालगंज कस्बे के इमामगंज इलाके का रहने वाला है.

CM Yogi Threat Case: 'हिम्मत है तो मेरे घर बुलडोजर चलाकर दिखाएं, बकरे की तरह काट दूंगा', सीएम योगी को धमकी देने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज
Cm yogi | Photo- ANI

CM Yogi Threat Case: यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ को धमकी देने वाले युवक शमीम उर्फ बबलू की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी शमीम प्रयागराज के लाल गोपालगंज कस्बे के इमामगंज इलाके का रहने वाला है. फिलहाल दिल्ली में रह रहा है.उसके खिलाफ सोशल एक्टिविस्ट सर्वेश कुमार ने गंगानगर जोन के नवाबगंज थाने में केस दर्ज कराया है.

दरअसल, आरोपी शमीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें वह कहता नजर आ रहा है कि अगर योगी ने उसके घर पर बुलडोजर चलवाने की हिम्‍मत की, तो वह उन्‍हें बकरे की तरह काट देगा.

ये भी पढ़ें: CM Yogi React on Cast Census: ‘समाज को बांटने के लिए जातीय जनगणना करना चाहती है कांग्रेस’, कास्ट सेंसस पर सीएम योगी ने दी प्रतिक्रिया (Watch Video)

सीएम योगी को धमकी देने वाले युवक पर FIR दर्ज

वायरल वीडियो में आरोपी युवक सीएम योगी को चुनौती देते हुए नजर आ रहा है. वह अपने घर का पूरा पता बताते हुए कह रहा है कि अगर योगी की हिम्‍मत हो तो उसके घर बुलडोजर चलवा कर दिखा दें. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस ने शमीम की तलाश तेज कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2024 12:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).