देश

मनोज तिवारी से धक्का- मुक्की करने का मामला: आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ FIR दर्ज, केजरीवाल का भी नाम है शामिल

इस बीच जो खबर है. इस मामले में आप पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल है.

मनोज तिवारी से धक्का- मुक्की करने का मामला: आप विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ FIR दर्ज, केजरीवाल का भी नाम है शामिल
अरविंद केजरीवाल (File Image/PTI)

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के यमुना पर बने सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान मनोज तिवारी के साथ हुए धक्का- मुक्की का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच जो खबर है. इस मामले में आप पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल है.

दिल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के मुताबिक विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ आईपीसी की 6 धाराओं 323 (मारपीट करना), 506 (जान से मारने की धमकी देना), 308 (चोट पहुंचाना), 120B (आपराधिक षड़यंत्र रचना), 341 (रास्ता रोकना) और 34 (कामन इंन्टेशन) के तरह मामले दर्ज किया गया है. इस पुरे मामले की जांच दिल्ली की क्राईम ब्रांच कर रही है.यह भी पढ़े: सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के दौरान हुई धक्का-मुक्की से भड़के मनोज तिवारी, अमानतुल्लाह को कहा दाऊद का गुर्गा

आप पार्टी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद आप पार्टी के नेताओं का आरोप है कि उनके नेताओं के खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर ली गई, लेकिन दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी और उनके समर्थकों ने ब्रिज के उद्घाटन के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला किया. साथ ही पुलिसवालों से भी झड़प हुई थी. इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस स्टेशन में आप पार्टी की तरफ से  लिखित रूप से शिकायत दी गई थी. इसके बाद भी मनोज तिवारी और उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई यह भी पढ़े: सिग्नेचर ब्रिज पर मचे बवाल के बीच सीएम केजरीवाल ने किया इसका उद्घाटन, गुस्साए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पुलिस से भिड़े

बता दें कि रविवार को देश की राजधानी दिल्ली के यमुना पर बने सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन होना था. उद्घाटन के दौरान दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के आने से कुछ मिनट पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी और उनके कार्यकर्त्ता नारा लगाते हुए स्टेज पर चढने की कोशिश की थी. जिसके बाद आप विधायक अमानतुल्लाह और आप के कार्यकर्ताओं ने मनोज तिवारी के साथ धक्का- मुक्की हुई  थी

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2018 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).