देश

अकाली दल से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने सिखों से की अपील, कहा लोग न देखें फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर'

सिरसा ने इस फिल्म के बारे में शनिवार को एक ट्वीट करते करते हुए मनमोहन सिंह को भारत का सम्मानित नेता बताया है. वहीं उन्होंने अपने ट्वीट में सिख समुदाय के लोगों से अपील किया है कि लोग इस फिल्म को ना देंखे.

अकाली दल से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने सिखों से की अपील, कहा लोग न देखें फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर'
द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' (Photo Credtis Twitter)

दिल्ली से अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) का फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' (The Accidental Prime Minister) नहीं देखने को लेकर एक बयान आया है. सिरसा ने इस फिल्म के बारे में शनिवार को एक ट्वीट करते हुए मनमोहन सिंह को भारत का सम्मानित नेता बताया है. वहीं उन्होंने अपने ट्वीट में सिख समुदाय के लोगों से अपील किया है कि लोग इस फिल्म को ना देंखे.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने ट्वीट में कहा कि  “आज भी डॉक्टर मनमोहन सिंह एक इज़्ज़तदार लीडर हैं. मैं ऐसी फिल्म का समर्थन नहीं करुंगा, जिसमें पगड़ी बांधे शख्स की सच्चाई का मज़ाक उड़ाया जा रहा हो. गांधी परिवार की वजह से एक राजनेता का अपमान क्यों ? मैं सिखों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि जिन्होंने भारत को गौरवान्वित किया उस सिख का मज़ाक उड़ा रही इस फिल्म को न देखें.” यह भी पढ़े: ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को लेकर अनुपम खेर ने दिया बयान, कहा- फिल्म के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं

बता दें कि ‘द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में मनमोहन सिंह का किरदार फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने निभाया है. ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री के साल 2004 से 2008 के दरमियान मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की किताब पर आधारित है. फिल्म में अक्षय खन्ना ने संजय बारू का रोल अदा किया है. यह फिल्म बीते रोज़ ही सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है. इस फिल्म का कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2019 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).