Gujarat Fire: वडोदरा में अगरबत्ती कारखाने में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गुजरात के वडोदरा में बुधवार को तड़के अगरबत्ती बनाने के एक कारखाने में भीषण आग लग गई, लेकिन इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

आग I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

वडोदरा, 24 मार्च : गुजरात (Gujarat) के वडोदरा में बुधवार को तड़के अगरबत्ती बनाने के एक कारखाने में भीषण आग लग गई, लेकिन इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मकरपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित श्रीजी अगरबत्ती कारखाने (Shreeji Agarbatti Factory) में आग लग गई. उन्होंने बताया कि कारखाने के ऊपरी तल पर एक गोदाम में रखे रसायनों के कारण आग तेजी से फैल गयी.

अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में लगभग चार घंटे लग गए. दमकल अधिकारी निकुंज आजाद ने कहा, "फोन पर तड़के साढे़ चार बजे आग लगने की सूचना मिली. तत्काल पहला दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी. यह भी पढ़ें : Haryana: घर का फर्श ऊंचा करने के लिए की जा रही थी खुदाई, मिला 3 वयस्क कंकाल, घरवालों के उड़े होश

आग कच्चे माल के कारण फैली थी, जिसमें रसायन के ड्रम भी शामिल थे. ये ड्रम कारखाने में गोदाम में रखे थे जहां प्रवेश की समुचित व्यवस्था नहीं है." उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक वाले वाहनों की मदद से यह सुनिश्चित किया गया कि आग आसपास के कारखानों में न फैले.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड