यूपी में पिता ने बेटे की पूर्व पत्नी से की शादी
एक अजीबोगरीब घटना में एक युवक की पूर्व पत्नी अब उसकी सौतेली मां है और खास बात यह है कि उसका एक 'भाई' भी है, जिसका पिता उसके(युवक का) पिता हैं.
बदायूं (यूपी), 4 जुलाई : एक अजीबोगरीब घटना में एक युवक की पूर्व पत्नी अब उसकी सौतेली मां है और खास बात यह है कि उसका एक 'भाई' भी है, जिसका पिता उसके(युवक का) पिता हैं. यह खुलासा तब हुआ जब बेटे ने अपने पिता के बारे में जानकारी इक्ठ्ठी करने के लिए जिला पंचायती राज कार्यालय में एक आरटीआई दायर की, जो घर छोड़कर कहीं और रह रहे थे. पिता द्वारा पैसे देना बंद करने और संभल में अलग रहने के बाद उसने आरटीआई दायर की.
सूत्रों के मुताबिक बेटे की साल 2016 में एक लड़की से शादी हुई थी और उस वक्त दोनों नाबालिग थे. छह महीने बाद, वे अलग हो गए और हालांकि उसने सुलह की कोशिश की, लेकिन लड़की ने इस आधार पर तलाक पर जोर दिया कि लड़का शराबी था. जब बेटे को आखिरकार पता चला कि उसके पिता ने वास्तव में उसकी पूर्व पत्नी से शादी कर ली है, तो उसने बिसौली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और शनिवार को दोनों पक्षों को एक बैठक के लिए बुलाया गया. "हम मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं, हालांकि शनिवार को बैठक के दौरान पिता और पुत्र दोनों आक्रामक थे." यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र में विद्युत कंपनी के सुरक्षाकर्मी की ग्रामीणों ने पीट-पीट कर की हत्या
सर्कल अधिकारी विनय चौहान ने कहा, "शिकायत की जांच की जा रही है और पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है." इस बीच, लड़की जो अब अपने पूर्व पति की 'मां' है, ने उसके पास लौटने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अपने दूसरे पति के साथ बहुत खुश है. सर्कल अधिकारी ने कहा, "हमें पहली शादी के कोई दस्तावेज नहीं दिए गए थे जब दोनों नाबालिग थे. अभी मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है. दोनों पक्षों को आगे के सत्रों के लिए नोटिस मिलेगा." पिता की उम्र 40 साल है और वह एक सफाई कर्मचारी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2021 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

