Cruelty With Cow: फतेपुर में गाय के साथ बर्बरता, दूध ना देने पर बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज
यूपी के फतेहपुर जिले से बेजुबान गाय के साथ बर्बरता का एक मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी बेजुबान गाय को इसलिए बेरहमी से पीटा. क्योंकि वह दूध नहीं दे रही है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद युवक के खिलाफ केस दर्ज हुआ.
Cruelty With Cow: यूपी के फतेहपुर जिले से बेजुबान गाय के साथ बर्बरता का एक मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने अपनी बेजुबान गाय को इसलिए बेरहमी से पीटा. क्योंकि वह दूध नहीं दे रही है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला बजरंग दल तक पहुंचा. जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता ने इस घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार मामला फतेहपुर जिले खखरेरू थाना क्षेत्र (Khakhreru Police Station)के बदन मऊ गांव का है. मो शरीफ नाम का युवक गाय पाल रखी थी. लेकिन वह गाय से दूध निकालने की कोशिश कर रहा है. लेकिन वह दूध दे नहीं रही है. जिससे व गुस्से में आकार गाय को डंडों से बेरहमी से पीटने लगा. इसी बीच किसी ने उसका वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल होने पर पिछले हप्ते बजरंग दल मंडल महामंत्री दुर्गेश सिंह (Durgesh Singh) ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत की. यह भी पढ़े: UP Shocker: बेजुबान जानवर को महिला ने सड़क पर बेरहमी से पटक-पटक कर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश (Watch Video)
Tweet:
दूध नहीं दे रही थी तो शरीफ ने अपनी ही पालतू गाय को बुरी तरह पीटा, केस दर्ज।#Fatehpur #UttarPradesh https://t.co/5FhjcTIk4y
— UP Tak (@UPTakOfficial) December 22, 2023
मामले में पुलिस का कहना है कि गाय का मेडिकल रिपोर्ट कराया गया है. रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद जो भी युवक का वीडियो देख रहा है हर किसी की मांग है की आरोपी के खिलाफ बेजुबान जानवर के साथ बर्बरता मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

