Farmers Protest: किसानों के समर्थन में सिंघू बॉर्डर पहुंची शाहीन बाग की बिलकिस दादी, पुलिस ने हिरासत में लिया
किसानों के समर्थन में सिंघू बॉर्डर पहुंची शाहीन बाग की बिलकिस दादी को पुलिस ने हिरासत में लिया
- Read in
- English
नई दिल्ली: किसानों के आंदोलन को शाहीन बाग (Shaheen Bagh) की बिलकिस दादी (Bilkis Dadi) ने भी अपना समर्थन दिया. उन्हें अपना समर्थन देने के बाद वे आज वे सिंघू बॉर्डर (Singhu Border) पर किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंची. जहां पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने उन्हें हिरासत में ले लिया और आंदोलन में शामिल होने नहीं दिया. इससे पहले किसानों के समर्थन में उतरते हुए बिलकिस दादी ने कहा था कि हम किसानों की बेटियां हैं. हम आज किसानों के विरोध का समर्थन करने सिंघू बॉर्डर जाऊंगी. हम अपनी आवाज उठाएंगे, सरकार को हमारी बात सुननी चाहिए.
बिलकिस दादी को मशहूर टाइम मैगजीन के दुनिया के सौ प्रभावशाली लोगों में जगह मिली, वहीं दादी एनटी-सीएए प्रोटेस्ट के दौरान शाहीन बाग प्रदर्शन में मशहूर चेहरा थी. दादी इस प्रोटेस्ट में महीनों तक वह वहां डटी रही. यह खबर आने के बाद बिल्किस सोशल मीडिया पर भी काफी छाई रही थी. यह भी पढ़े: Farmers Protest: किसानों से बातचीत को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला बोले- देर आए दुरुस्त आए, किसान देश के अन्नदाता है
बिलकिस दादी को पुलिस ने लिया हिरासत में:
Delhi: Police detain Shaheen Bagh activist Bilkis Dadi who reached Singhu border (Delhi-Haryana border) to join farmers' protest. https://t.co/UTnTit1oso pic.twitter.com/34lCCtXy5u
— ANI (@ANI) December 1, 2020
वहीं कृषि कानून के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर सरकार और किसानों के बीच दिल्ली में विज्ञान भवन में बैठक चल रही हैं. बैठक में 36 किसान नेताओं के साथ कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंदीय मंत्री सोम प्रकाश व रेल मंत्री पियूष गोयल शामिल हैं. बैठक में सरकार और किसानों के बीच मोदी सरकार द्वारा लाये गए कानून के फायदे बताये जा रहे हैं. जिस कानून को लेकर अब तक किसानों का कहना है कि इस कानून की वजह से उन्हें काफी नुकसान होगा और फसल का उचित दाम नहीं मिलेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2020 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

