देश

चक्रवाती तूफान फानी: 12 मई को पुरी से रेलवे सामान्य रेल सेवा बहाल करेगा, 3 महीने में दुरुस्त होगा स्टेशन

बेहद गंभीर श्रेणी के चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ ने तीन मई को इस तटीय शहर में दस्तक दी थी जिसकी वजह से भारी बारिश के साथ 175 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। यह तूफान अपने पीछे ओडिशा और आंध्रप्रदेश के 18 जिलों में तबाही के निशान छोड़ गया।

चक्रवाती तूफान फानी: 12 मई को पुरी से रेलवे सामान्य रेल सेवा बहाल करेगा, 3 महीने में दुरुस्त होगा स्टेशन
ओड़िशा में हवाओं के साथ तेज बारिश, (फोटो क्रेडिट्स: ANI)

नयी दिल्ली. चक्रवाती तूफान फोनी की वजह से हुई बर्बादी के बाद ओडिशा के पुरी से संपर्क को फिर से बहाल करने के प्रयास में जुटे रेलवे ने बुधवार को कहा कि वह 12 मई को यहां से सामान्य सेवाएं शुरू करेगा लेकिन तूफान से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए रेलवे स्टेशन को पूरी तरह दुरुस्त करने में तीन महीने का समय लग सकता है।

बेहद गंभीर श्रेणी के चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ ने तीन मई को इस तटीय शहर में दस्तक दी थी जिसकी वजह से भारी बारिश के साथ 175 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। यह तूफान अपने पीछे ओडिशा और आंध्रप्रदेश के 18 जिलों में तबाही के निशान छोड़ गया।

राज्य में तीन मई को चक्रवात के बाद रेलवे ने 595 ट्रेन रद्द की थीं और अब तक उनमें से 141 ट्रेनों को फिर से शुरू किया जा चुका है। इनमें वो 34 ट्रेनें भी शामिल हैं जो भुवनेश्वर से शुरू होती हैं।

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).