मशहूर उद्योगपति बी.एम. खतान का 92 साल की उम्र में निधन, कई बीमारियों ने बनाया था शिकार
दीर्घानुभवी उद्योगपति और विलियमसन मैगर ग्रुप (Williamson Magor Group) के प्रधान ब्रिज मोहन खतान (Brij Mohan Khaitan) का शनिवार को अपने ही घर में निधन हो गया.
कोलकाता : दीर्घानुभवी उद्योगपति और विलियमसन मैगर ग्रुप (Williamson Magor Group) के प्रधान ब्रिज मोहन खतान (Brij Mohan Khaitan) का शनिवार को अपने ही घर में निधन हो गया. वह 92 वर्ष के थे. कंपनी के सूत्रों के मुताबिक, उम्र हो जाने के चलते वह कई सारी बीमारियों से घिरे हुए थे.
उम्र होने के चलते उन्होंने हाल ही में समूह की प्रमुख कंपनियों जैसे कि एवरेडी इंडस्ट्रीज, मैक्लियोड रसेल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था.
यह भी पढ़ें : पंजाब: सड़क किनारे मृत मिला उद्योगपति, पुलिस जुटी जांच में
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने इस पर अपना शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "प्रख्यात उद्योगपति बीएम खतान जी के निधन से दुखी हूं. वह बंगाल के व्यापार समुदाय के एक अग्रज राजनेता थे. उनके परिवार, सहकर्मियों और दोस्तों के प्रति मेरी समवेदना है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2019 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

