ममता सरकार में मंत्री निर्मल माजी का विवादित बयान, उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कहा “ कुत्ता”
माजी को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 186वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा था।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री निर्मल माजी (Nirmal Maji) मंगलवार को विरोध करने वाले मेडिकल छात्रों को “कुत्ता” बता कर विवाद में फंस गए हैं. माजी को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 186वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम में छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा था. छात्रों का आरोप है कि श्रम राज्य मंत्री किसी भी तरह से संस्थान से ताल्लुक नहीं रखते हैं और जब वह कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने वाले थे तब छात्रों ने मंत्री के खिलाफ “ वापस जाओ” के नारे लगाए और उन्हें काले झंडे दिखाए.
विरोध के बावजूद माजी कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में कामयाब रहे. वह अस्पताल की रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष हैं. निर्मल जो उन छात्रों के इस व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है. जिसके बाद उन्होंने संस्थान के छात्रों को कुत्ता कहा.
संबंधित खबरें
Assembly Elections 2026 Date Announcement Live Streaming: पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के लिए चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, यहां देखें
FASTag Annual Pass Fee Revised: NHAI ने फास्टैग वार्षिक पास फ़ीस बढ़ाया, अब 1 अप्रैल से सालाना देने होंगे 3,075 रुपए
Netaji Cap Row: लाल किले के संग्रहालय में रखी नेताजी की टोपी पर विवाद, परिवार ने कहा– यह असली नहीं, जांच की मांग
VIDEO: वसई में शर्मनाक हरकत, मछली विक्रेता मछलियों पर छिड़क रहा था ‘लाल हिट’, रंगे हाथ पकड़ा गया; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
\