BPSC Teacher Exam 2023: बिहार में 1.70 लाख शिक्षकों की नियुक्ति के लिए परीक्षा शुरू, फुलप्रूफ तैयारी
बिहार में गुरुवार से 1.70 लाख शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू हुई बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 850 केंद्र बनाए गए हैं
पटना, 24 अगस्त: बिहार में गुरुवार से 1.70 लाख शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू हुई बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 850 केंद्र बनाए गए हैं 24 से 26 अगस्त तक दो पालियों में होने वाली परीक्षा में आठ लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. यह भी पढ़े: Bihar: पटना में BPSC छात्रों पर लाठीचार्ज, नए पैटर्न का कर रहे थे विरोध, यहां देखिए VIDEO
गुरुवार की सुबह प्राथमिक शिक्षक के लिए विषय पत्र और शुक्रवार को अनिवार्य भाषा पत्र की परीक्षा है बताया जाता है कि प्राथमिक शिक्षकों की 79,943 रिक्तियों के लिए करीब साढ़े सात लाख आवेदक हैं जबकि माध्यमिक शिक्षकों की 34,916 रिक्तियों के लिए 65,500 और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की 57,680 रिक्तियां हैं.
आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने सभी अभ्यर्थियों से अफवाहों से दूर रहने की बात कहते हुए कहा कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं पटना में 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहा करीब 27 हजार परीक्षार्थी हैं परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र सीधे परीक्षा हॉल में भेजा जा रहा है, जहां अभ्यर्थियों के सामने खोला जाएगा.
परीक्षा केंद्रों के आसपास के सभी साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखा गया है इधर, परीक्षा के कारण पटना के होटल, रेस्ट हाउस भरे पड़े हैं बुधवार की शाम पटना रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की बड़ी भीड़ देखी गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

