उत्तर प्रदेश ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पूर्व सैनिक गिरफ्तार

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूपी का पूर्व सैनिक गिरफ्तार

गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को एक रिटायर्ड सैनिक को पाकिस्तान (Pakistan)  के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.  सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि सेवानिवृत्त सिग्नलमैन सौरभ शर्मा (Saurabh Sharma)  को उत्तर प्रदेश के आतंकवाद-रोधी दस्ते (ATS) ने लखनऊ में सैन्य खुफिया (एमआई) यूनिट से मिले इनपुट के बाद गिरफ्तार किया. पूर्व सैनिक कथित तौर पर कराची में स्थित पाकिस्तानी खुफिया संचालकों के लिए काम कर रहा था.

सूत्रों ने कहा कि पिछले नवंबर में, लखनऊ एमआई के अधिकारियों को जासूसी गतिविधियों में शर्मा की 'भागीदारी' के बारे में इनपुट मिले थे. हापुड़ जिले के बिहुनी गांव में अपने पैतृक घर से गिरफ्तारी के बाद, शर्मा ने पूछताछकर्ताओं को बताया कि वह 2014 में फेसबुक पर एक पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटर के संपर्क में था. सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में पाकिस्तानी ऑपरेटिव ने खुद को एक रक्षा पत्रकार के रूप में पेश किया। इसके बाद, 2016 से, उसने पैसे के बदले में संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा करना शुरू कर दिया. राजस्थान: कोटा में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, पूछताछ जारी

पूर्व सैनिक को जून 2020 में चिकित्सा आधार पर सेना से डिस्चार्ज कर दिया गया था। सूत्रों ने कहा कि उसकी गतिविधियों का प्रमाण उसके मोबाइल फोन पर भी मिला है. शर्मा के खिलाफ लखनऊ में गोमती नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 120-बी और 123, आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 9 और गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड