देश

पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह का निधन, मुंबई के लीलावती अस्पताल में ली अंतिम सांस

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan ) के पिता प्रेम सिंह चौहान का आज मुंबई में निधन हो गया.

पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह का निधन, मुंबई के लीलावती अस्पताल में ली अंतिम सांस
पूर्व सीएम शिवराज चौहान (Photo Credit-File Photo )

मुंबई: बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan ) के 85 वर्षीय पिता प्रेम सिंह चौहान का आज मुंबई में निधन हो गया. उन्हें बीते कुछ दिनों से बीमार रहने के कारण एक दिन पहले इलाज के लिए उन्हें मुंबई लाया गया था. इलाज के लिए उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती करवाया गया था. जहां पर उनका इलाज शुरू भी हो गया था. लेकिन दोपहर बाद खबर आई कि उनका निधन हो गया. जिसके बाद इसकी खबर मिलते ही शिवराज सिंह मुंबई के लिए रवाना हो गए.

शिवराज सिंह चौहान पिता के निधन पर बीजेपी के कई नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है. सांसद रीति पाठक औ ने ने ट्वीट कर शिवराज के पिता के निधन पर शोक जताया. उन्होंने लिखा, प्रेम सिंह चौहान के निधन का दुखद समाचार मिला, ईश्वर उनकीआत्मा को शांति दे और शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दे. यह भी पढ़े: जम्मू एवं कश्मीर में बीजेपी नेता के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे मुस्लिम समुदाय के लोग

वहीं शिवराज सिंह चौहान पिता के निधन पर मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह ने भी ट्वीट कर शोक जताया. उन्होंने लिखा, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के पिता के निधन का दुखद समाचार मिला. ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में जगह दे. इस दुख की घड़ी में शिवराज जी और परिजनों के साथ सहभागी हूं.

बता दें कि शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके है. मध्यप्रदेश में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार मिलने के बाद उन्हें अपने सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा.

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2019 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).