उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व CM एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हुई मौत
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सीएम रहे एनडी तिवारी (ND Tiwari ) के बेटे रोहित शेखर तिवारी (Rohit Shekhar Tiwari) की मौत हो गई है.
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व सीएम रहे एनडी तिवारी (ND Tiwari ) के बेटे रोहित शेखर तिवारी (Rohit Shekhar Tiwari) की मौत हो गई है. रोहित शेखर की मौत दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी स्थित घर में हुई. उनके मौत के बाद परिवार वाले अनन- फानन में दिल्ली के साकेत इलाके में स्तिथ मैक्स हॉस्पिटल में ले गए. जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रोहित की मौत किन परिस्थितियों में हुई है फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
रोहित शेखर की मौत को लेकर दिल्ली साऊथ पुलिस डीसीपी विजय कुमार के अनुसार रोहित शेखर तिवारी की मैक्स हॉस्पिटल में लाये जाने के बाद मौत हुई है. फिलहाल आगे की जानकरी का इंतजार है.
DCP South Delhi Vijay Kumar: Rohit Shekhar Tiwari, son of late former Uttar Pradesh and Uttarakhand CM N D Tiwari, has been brought dead to Max Saket hospital.Further details are awaited. pic.twitter.com/PedZ53NECz
— ANI (@ANI) April 16, 2019
बता दें कि रोहित शेखर एनडी तिवारी के बेटे है. इस बात को साबित करने के लिए उन्हें एक लंबी कानूनी लड़की पड़ी थी. पूर्व सीएम ने रोहित को अपना बेटा मानने से इंकार कर दिया था लेकिन कानूनी लड़ाई में रोहित को जीत मिली. डीएनए की जांच में यह साबित हुआ कि रोहित उनका ही बेटा है. जिसके बाद उन्होंने रोहित को बेटे के रूप में स्वीकार किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2019 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

