देश

पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य की बिगड़ी तबीयत, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य को सांस लेने में शिकायत के बाद शुक्रवार रात में एक शहर के अस्पताल में भर्ती किया गया है. एक निजी अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 75 वर्षीय माकपा नेता का रक्तचाप काफी कम था.

पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेब भट्टाचार्य की बिगड़ी तबीयत, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती
पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य (Photo Credits Facebook)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य को सांस लेने में शिकायत के बाद शुक्रवार रात में एक शहर के अस्पताल में भर्ती किया गया है. एक निजी अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 75 वर्षीय माकपा नेता का रक्तचाप काफी कम था. अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ भट्टाचार्य को हमारे अस्पताल में रात के आठ बजे के बाद लाया गया। उनकी स्थिति काफी गंभीर प्रतीत हो रही है। हम उनका ईलाज आईटीयू में कर रहे हैं।’’उन्होंने बताया, ‘‘ उन्हें सांस लेने में दोपहर से शिकायत हुई और उनका रक्तचाप चिंताजनक स्थिति तक गिर गया। हम जरूरी जांच कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूर्व मुख्यमंत्री से अस्पताल में मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। भट्टाचार्य कुछ समय से क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पुलमोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित हैं।वह 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह 2018 में अपने बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से माकपा के पोलितब्यूरो, केंद्रीय समिति और राज्य सचिवालय से 2018 में हट गए।

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2019 10:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).