कच्चे तेल के उपभोक्ताओं को लगा महंगाई झटका, पेट्रोल और डीजल दाम लगातार चौथे दिन बढ़े

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay )

नई दिल्ली:  पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में रविवार को लगातार चौथे दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा. तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल के दाम में फिर 16 पैसे, कोलकाता में 15 पैसे और चेन्नई में 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है और डीजल की कीमतें दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 12 पैसे जबकि मुंबई में 13 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई हैं.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.76 रुपये, 72.86 रुपये, 76.39 रुपये और 73.45 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरे हुई वृद्धि, जानें क्या है अपने शहर का दाम

चारों महानगरों में डीजल की कीमतें क्रमश: 65.98 रुपये और 67.76 रुपये प्रति लीटर, 69.09 रुपये और 69.70 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

IndiGo Flight Incident: कोलकाता एयरपोर्ट पर केटरिंग वाहन की टक्कर से इंडिगो विमान का इंजन क्षतिग्रस्त, उड़ान रद्द

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू