Etawah Road Accident: बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 2 की मौत, 50 से अधिक यात्री घायल

बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस गुरुवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसे का शिकार हो गई. बस इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हुई. इसमें करीब 70 यात्री सवार थे. इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं. मरने वालों में एक नेपाली महिला भी शामिल है.

(Photo Credits ANI)

इटावा, 26 जून : बिहार से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस गुरुवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भयानक हादसे का शिकार हो गई. बस इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हुई. इसमें करीब 70 यात्री सवार थे. इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हैं. मरने वालों में एक नेपाली महिला भी शामिल है.

तेज रफ्तार बस माइलस्टोन 103 के पास एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई थी. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे का कारण बस चालक को नींद आना बताया जा रहा है. अब तक 2 लोगों की मौत हुई है. इनमें सईदा खातून (नेपाल) और बिहार के दरभंगा के रहने वाले 55 वर्षीय मनोज कुमार शामिल हैं. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. यह भी पढ़ें : ‘निर्वाचन आयोग के साथ सहयोग करेंगे’, कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन को पत्र लिख मांगा मतदाताओं से जुड़ा डेटा

सैफई के सीओ रामगोपाल शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम से बस दुर्घटना की सूचना मिली थी. इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. बस सड़क के किनारे खाई में पलटी हुई थी. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया. दो लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 50 लोग घायल हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस बिहार के दरभंगा से दिल्ली के लिए जा रही थी. 67 लोग सवार थे.

एक घायल यात्री ने बताया कि बिहार से बुधवार को करीब दोपहर 3 बजे बस दिल्ली के लिए रवाना हुई. वो अपने परिवार के 7 सदस्यों के साथ इस बस में मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए जा रहा था. इस घटना में उसके परिवार के 3 लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई है, लेकिन 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यात्री ने दावा किया कि गुरुवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे अचानक ड्राइवर को नींद आ गई. रास्ता खूब चौड़ा था, ड्राइवर को झपकी आई और बस पलट गई. बस ने 4 बार पलटी खाई और नीचे गिर गई.

नेपाल का एक व्यक्ति भी दुर्घटना में घायल है. उसने बताया कि वो दिल्ली में काम करता है. रास्ते में अचानक बस पलटी और वो कच्चे रास्ते पर जाकर गिरा, जहां एक ट्रक चालक ने उसकी मदद की और फिर अस्पताल में लाया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड