90 करोड़ के बैंकिंग फ्रॉड मामला: ED ने तमिलनाडु में 9 जगहों पर की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 90 करोड़ रुपए के एक कथित बैंक कर्ज धोखाधड़ी मामले में तमिलनाडु में नौ जगहों पर शनिवार को छापेमारी की. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 90 करोड़ रुपए के एक कथित बैंक कर्ज धोखाधड़ी मामले में तमिलनाडु में नौ जगहों पर शनिवार को छापेमारी की. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मेसर्स इंसुमति रिफाइनरीज प्राइवेट लिमिटेड (आईआरपीएल) की संलिप्तता वाले मामले में विरुदुनगर, मदुरई और कोयम्बटूर में तलाशी जारी है. उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है.
अधिकारियों ने कहा कि कंपनी का प्रबंधन आर शेनबगान और अन्य द्वारा किया जा रहा था. उनसे जुड़े आवासीय एवं कारोबारी परिसरों पर छापेमारी की जा रही है. ईडी ने अपनी शिकायत में कहा है, ‘आईआरपीएल को भारतीय स्टेट बैंक की चेन्नई स्थित विदेशी शाखा से नकदी कर्ज सुविधाएं, गारंटीपत्र तथा सावधि कर्ज मिली हुई थी.
कंपनी ने भारतीय स्टेट बैंक से फर्जी कंपनियों और रसीदों के आधार पर 46 गारंटीपत्र जारी कराए थे जो करीब 87.36 करोड़ रुपए के थे. इससे बैंक को करीब 90 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ.’ ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी तथा आरोपपत्र के आधार पर मनी लौंड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2018 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

