देश

बंगलूरू: एमनेस्टी इंटरनेशनल के ऑफिस पर ईडी का छापा, गैरकानूनी तरीके से विदेशी फंडिग लेने का आरोप

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को बेंगलुरु स्थित एमनेस्टी इंटरनेशनल कार्यालय पर छापेमारी की. साथ ही ईडी ने एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के खिलाफ विदेशी मुद्रा विनिमय के धोखाधड़ी के एक मामले में उसके दो अन्य ठिकानों पर तलाशी ली.

बंगलूरू: एमनेस्टी इंटरनेशनल के ऑफिस पर ईडी का छापा, गैरकानूनी तरीके से विदेशी फंडिग लेने का आरोप
एमनेस्टी इंटरनेशनल के ऑफिस पर ईडी का छापा (Photo Credit-ANI)

बंगलूरू: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को बेंगलुरु स्थित एमनेस्टी इंटरनेशनल कार्यालय पर छापेमारी की. साथ ही ईडी ने एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के खिलाफ विदेशी मुद्रा विनिमय के धोखाधड़ी के एक मामले में उसके दो अन्य ठिकानों पर तलाशी ली. अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की गई है और एजेंसी दस्तावेजों की की तलाश कर रही है.

प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि फेमा नियमों का उल्लंघन करके एमनेस्टी इंटरनेशनल की ब्रिटिश शाखा और ब्रिटेन की कुछ अन्य संस्थाएं व्यावसायिक माध्यमों से एमनेस्टी इंडिया को पैसे भेजती हैं. अधिकारियों के अनुसार, ईडी विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) फंड से संबंधित एनजीओ के खातों में पहले की गई गृह मंत्रालय जांच में फेमा के संभावित उल्लंघन को देख रही है. एयरसेल मैक्सिस डील: ED ने पी चिदंबरम के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, अन्य 8 के भी नाम शामिल

ईडी ने बताया कि इस मामले में करीब 36 करोड़ रुपये की राशि शामिल है, जो एमनेस्टी इंडिया को मई, 2014 से अगस्त 2016 के बीच मिली. गौरतलब है कि एजेंसी ने कुछ समय पहले पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था ग्रीनपीस और उससे जुड़ी संस्था के दर्जन भर से अधिक खाते फ्रीज किए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2018 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).